Class 10th Hindi trimasik pepar 2026-27 pdf download

Class 10th Hindi trimasik pepar 2026-27 pdf download

 त्रैमासिक परीक्षा 2026-27

कक्षा - 10वीं 

विषय - हिन्दी

समय: 3 घंटे. पूर्णांक: 75


निर्देश :-

1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

2. प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।

3. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं (कुल 30 अंक)। प्रत्येक उप-प्रश्न पर 1 अंक निर्धारित है।

4. प्रश्न क्रमांक 6 से 17 तक कुल 12 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 2 अंक निर्धारित हैं (शब्द सीमा 30 शब्द)।

5. प्रश्न क्रमांक 18 से 20 तक कुल 3 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 3 अंक निर्धारित हैं (शब्द सीमा 75 शब्द)।

6. प्रश्न क्रमांक 21 से 23 तक कुल 3 प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न पर 4 अंक निर्धारित हैं (शब्द सीमा 120 शब्द)।


प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1 × 6 = 6)

(i) रीतिकाल की रचनाओं का प्रधान विषय क्या है? 

(अ) प्रकृति वर्णन (ब) श्रृंगार वर्णन (स) भक्ति वर्णन (द) ऋतु वर्णन

(ii) परशुराम को व्यंग्य भरे उत्तर किसने दिए? 

(अ) राम ने (ब) लक्ष्मण ने (स) विश्वामित्र ने (द) जनक ने 

(iii) 'रसात्मकं वाक्यं काव्यं' परिभाषा किस आचार्य की है? 

(अ) आचार्य जगन्नाथ (ब) आचार्य मम्मट (स) आचार्य विश्वनाथ (द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल 

(iv) 'यदि गद्य कवियों की कसौटी है तो निबन्ध गद्य की कसौटी है' - यह कथन किसका है?

(अ) मन्नू भंडारी (ब) प्रेमचन्द. (स) नंद दुलारे बाजपेयी (द) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल 

(v) दो वर्णों के मेल को कहते हैं -  

(अ) संधि (ब) समास (स) उपसर्ग (द) प्रत्यय 

(vi) 'देहाती दुनिया' उपन्यास के लेखक कौन हैं? 

(अ) रघुवीर सहाय (ब) कमलेश्वर (स) फणीश्वरनाथ रेणु (द) शिवपूजन सहाय 


प्रश्न 2. उचित शब्दों का चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए - (1 × 6 = 6)

(i) सूरदास ने 'भ्रमरगीत' की रचना ____________ भाषा में की है। (ब्रज / अवधी) 

(ii) 'छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू' कथन ____________ का है। (राम / लक्ष्मण) 

(iii) कविता के रचना विधान को ____________ कहते हैं। (छन्द / अलंकार) 

(iv) बालगोबिन भगत के गीतों में ____________ बहती थी। (वेदना / प्रभु-मिलन) 

(v) 'विद्यालय' शब्द में ____________ संधि है। (स्वर / व्यंजन) 

(vi) भोलानाथ के पिता आटे की गोलियाँ ____________ को खिलाते थे। (मछलियों / चींटियों) 


प्रश्न 3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए - (1 × 6 = 6)

               स्तम्भ (अ) स्तम्भ (ब)

(i) परशुराम के गुरु (काव्यखंड) (क) खण्डकाव्य 

(ii) सुदामाचरित (काव्य बोध) (ख) रेखाचित्र 

(iii) बाल गोबिन भगत पाठ की विधा (गद्यखण्ड) (ग) द्वन्द्व समास

(iv) माता-पिता (भाषाबोध) (घ) भगवान शिव 

(v) एक और एक ग्यारह होना (भाषाबोध) (ङ) एकता में शक्ति

(vi) आम के आम गुठलियों के दाम (भाषाबोध) (च) दोहरा लाभ होना 


प्रश्न 4. निम्नलिखित कथनों के समक्ष सत्य या असत्य लिखिए - (1 × 6 = 6)

(i) राजा का धर्म है कि प्रजा को न सताए। 

(ii) शिव धनुष को खंडित देखकर परशुराम क्रोधित हो उठे।

(iii) दृश्य-काव्य में अभिनय तत्व प्रधान होता है। 

(iv) नेताजी की मूर्ति दो फुट ऊँची थी। 

(v) 'अग्नि-परीक्षा देना' का अर्थ कठिन परिस्थिति में पड़ना है। 

(vi) बचपन में भोलानाथ का अधिकतर समय अपने पिता के सानिध्य में गुजरता था।


प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य / शब्द में लिखिए - (1 × 6 = 6)

(i) पद्य साहित्य के इतिहास को कितने भागों में विभाजित किया गया है?

(ii) सीता स्वयंवर में राम-लक्ष्मण किसके साथ आए थे? 

(iii) 'रिपोर्ताज' किस भाषा का शब्द है? 

(iv) 'दिल्ली चलो' का नारा किसने दिया था? 

(v) 'पाँचों उँगलियाँ घी में होना' मुहावरे का अर्थ क्या है?

(vi) हिन्दी में स्मरणशिल्प में लिखा गया पहला उपन्यास कौन-सा माना जाता है?


प्रश्न 6. रीतिकालीन कोई दो कवियों के नाम उनकी एक-एक रचना के साथ लिखिए। (2)

अथवा

          नई कविता की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए। 

प्रश्न 7. तुलसीदास की काव्यगत विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए - (2)

         (i) दो रचनाएँ (ii) भावपक्ष-कलापक्ष (iii) साहित्य में स्थान 

अथवा

          सूरदास जी की काव्यगत विशेषताएँ (दो रचनाएँ एवं साहित्य में स्थान) लिखिए। 

प्रश्न 8. 'मरजादा न लही' के माध्यम से कौन-सी मर्यादा न रहने की बात की जा रही है? (2)

अथव

         उद्धव के व्यवहार की तुलना किस-किस से की गई है? 

प्रश्न 9. 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद' पाठ के आधार पर राम के स्वभाव की दो विशेषताएँ लिखिए। (2)

अथवा

         परशुराम के स्वभाव की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

प्रश्न 10. करुण रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। (2)

अथवा

          वीर रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 

प्रश्न 11. महाकाव्य एवं खण्डकाव्य में कोई दो अंतर लिखिए। (2)

अथवा

           चौपाई छंद के लक्षण उदाहरण सहित लिखिए।

प्रश्न 12. हिन्दी गद्य की प्रमुख विधाओं एवं गौण विधाओं के नाम लिखिए। (2)

अथवा

            हिन्दी साहित्य के दो निबन्धकारों के नाम और उनकी रचनाएँ लिखिए। 

प्रश्न 13. रामवृक्ष बेनीपुरी की साहित्यिक विशेषताएँ निम्नलिखित बिन्दुओं के आधार पर लिखिए - (2)

           (i) दो रचनाएँ (ii) भाषा-शैली (iii) साहित्य में स्थान 

अथवा

           स्वयं प्रकाश जी का साहित्यिक परिचय (दो रचनाएँ, भाषा-शैली) लिखिए। 

प्रश्न 14. नेताजी की मूर्ति की आँखों पर सरकंडे से बने चश्मे का होना आपके अनुसार किस बात. (2)

            का परिचायक है? लिखिए। 

अथवा

          कैप्टन बार-बार मूर्ति पर चश्मा क्यों लगा देता होगा? इस पर अपने विचार लिखिए। 

प्रश्न 15. बालगोबिन भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त की? लिखिए। (2)

अथवा

           बालगोबिन भगत की दिनचर्या लोगों के अचरज का कारण क्यों थी? लिखिए। 

प्रश्न 16. निम्नलिखित समास का विग्रह कर उनका नाम लिखिए (कोई-दो): (2)

            (i) रसोईघर 

            (ii) यथाशक्ति

            (iii) महाकवि

            (iv) माता-पिता 

अथवा

           निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए (कोई-दो): 

          (i) घी के दिए जलाना

          (ii) एक और एक ग्यारह होना

          (iii) अपने मुँह मियाँ मिठू बनना 

प्रश्न 17. 'माता का अँचल' पाठ में शिशु का नाम भोलानाथ कैसे पड़ा? (2)

अथवा

            बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं? 


प्रश्न 18. निम्नलिखित काव्यांश का संदर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए - (3) 

"मन की मन ही माँझ रही।

कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही।

अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही।

अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही।

चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तैं, उत्तै धार बही।

'सूरदास' अब धीर धरहिं क्यौं, मरजादा न लही।" 

अथवा

"लखन कहा हसि हमरे जाना। सुनहु देव सब धनुष समाना ।।

का छति लाभु जून धनु तोरें। देखा राम नयन के भोरें।।

छुअत टूट रघुपतिहु न दोसू। मुनि बिनु काज करिअ कत रोसू ।।

बोले चितै परसु की ओरा। रे सठ सुनेहि सुभाउ न मोरा ।।" 

प्रश्न 19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ-प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए - (3)

"जीप कस्बा छोड़कर आगे बढ़ गई तब भी हालदार साहब इस मूर्ति के बारे में ही सोचते रहे, और अन्त में इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि कुल मिलाकर कस्बे के नागरिकों का यह प्रयास सराहनीय ही कहा जाना चाहिए। महत्त्व मूर्ति के रंग-रूप या कद का नहीं, उस भावना का है वरना तो देश-भक्ति भी आजकल मज़ाक की चीज़ होती जा रही है।" 

अथवा

"बालगोबिन भगत मँझोले कद के गोरे-चिट्टे आदमी थे। साठ से ऊपर के ही होंगे। बाल पक गए थे। लंबी दाढ़ी या जटाजूट तो नहीं रखते थे, किंतु हमेशा उनका चेहरा सफ़ेद बालों से ही जगमग किए रहता। कपड़े बिलकुल कम पहनते। कमर में एक लंगोटी-मात्र और सिर में कबीरपंथियों की-सी कनफटी टोपी।" 

प्रश्न 20. 'जीवन में जल का महत्त्व' विषय पर एक अनुच्छेद लिखिए। (3) 

अथवा

'मेरे प्रिय शिक्षक' विषय पर एक सुंदर अनुच्छेद लिखिए। (3) 

प्रश्न 21. निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए. (4) 

"श्रम-साधना करने वाले को यश प्राप्त होता है और वैभव भी। श्रम करके एक निर्धन परिवार का बालक भी उच्च पद पर आसीन हो जाता है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बदल देता है। श्रम करके हमें अलौकिक आनंद की प्राप्ति होती है तथा परम संतोष का अनुभव होता है। श्रम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। शारीरिक श्रम करने वाले प्रायः दीर्घजीवी होते हैं। परिश्रम सफलता का मूलमंत्र है। परिश्रम व्यक्ति में आत्मसंतोष और आत्मनिर्भरता की भावना लाता है।" 

प्रश्न :-

(क) 'श्रम' का पर्यायवाची शब्द लिखिए। 

(ख) सफलता का मूलमन्त्र क्या है?

(ग) श्रम करने वालों का रक्षक कौन होता है? 

(घ) उपर्युक्त गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 

अथवा

निम्नलिखित अपठित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -

"यदि फूल नहीं बो सकते तो, काँटे कम-से-कम मत बोओ।

है अगम चेतना की घाटी, कमजोर बड़ा मानव का मन

ममता की शीतल छाया में होता, कटुता का स्वयं शमन।"

(i) उपर्युक्त पंक्तियों में 'फूल' और 'काँटे' किसके प्रतीक हैं? 

(ii) उपर्युक्त काव्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए। 

प्रश्न 22. अपने विद्यालय के प्राचार्य को शाला शुल्क से मुक्ति हेतु आवेदन पत्र लिखिए. (4)

अथवा

वार्षिक परीक्षा में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने मित्र को बधाई पत्र लिखिए। 

प्रश्न 23. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर रुपरेखा सहित सारगर्भित निबंध लिखिए - (4)

(i) प्रदूषण नियंत्रण : कारण एवं निदान 

(ii) विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों का महत्त्व 

(iii) जल ही जीवन है 

(iv) स्वच्छ भारत अभियान 



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.